श्रीगंगानगर में हथियार तस्कर के घर से 10 करोड़ की ‘आइस ड्रग’ बरामद, 500 ग्राम मेथाम्फेटामाइन जब्त

श्रीगंगानगर। जिले में अवैध हथियार और मादक पदार्थों के खिलाफ जवाहरनगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में गिरफ्तार एक आरोपी के घर से करीब 500 ग्राम मेथाम्फेटामाइन (आइस ड्रग) बरामद की है। पुलिस के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 10 करोड़ रुपए है।

पुलिस के अनुसार गुरविंद्र सिंह (22) निवासी चक महाराजका को 3 अक्टूबर को एक पिस्तौल और 47 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया था। पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपी के घर में नशीला पदार्थ होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली, जहां करीब 500 ग्राम आइस ड्रग बरामद हुई।

विदेश में बैठे तस्करों से संपर्क की जांच

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूछताछ में उसके कथित तौर पर विदेश में बैठे कुछ तस्करों के संपर्क में होने की जानकारी भी सामने आई है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ड्रग की खेप कहां से आई और इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।

कार्रवाई उप निरीक्षक नरेश कुमार के नेतृत्व में की गई। टीम में कांस्टेबल वीरेंद्र गोदारा, दलीप, रामकुमार और डीएसटी टीम के संदीप जाखड़ शामिल रहे।

बॉर्डर एरिया में लगातार पकड़ी जा रही नशे की खेप

श्रीगंगानगर और आसपास के बॉर्डर क्षेत्र में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। 27-28 सितंबर को अनूपगढ़ पुलिस, जिला स्पेशल टीम और बॉर्डर DST ने पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए गिराई गई करीब 500 ग्राम हेरोइन बरामद की थी, जिसकी कीमत करीब 2.5 करोड़ रुपए आंकी गई थी। वहीं श्रीकरणपुर क्षेत्र में BSF ने करीब 810 ग्राम हेरोइन का संदिग्ध पैकेट बरामद किया था, जिसकी कीमत करीब 3 करोड़ रुपए बताई गई थी।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |