जिला कौशल एवं उद्यमिता समिति की बैठक संपन्न, युवाओं को रोजगार से जोड़ने और कौशल विकास कार्यक्रमों के बेहतर समन्वय पर जोर

जयपुर, 5 अगस्त। युवाओं को रोजगारपरक कौशल उपलब्ध कराने और विभिन्न विभागों द्वारा संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों में बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से बुधवार को जयपुर जिला कलक्ट्रेट सभागार में जिला कौशल एवं उद्यमिता समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति की सदस्य सचिव एवं संयुक्त निदेशक, संभागीय रोजगार कार्यालय जयपुर श्रीमती नवरेखा ने की।

बैठक में जिले में संचालित कौशल विकास, व्यावसायिक शिक्षा और उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए इनके प्रभावी क्रियान्वयन और विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर विस्तार से चर्चा की गई। श्रीमती नवरेखा ने बताया कि राजस्थान सरकार के प्रशासनिक सुधार विभाग के निर्देशानुसार जिला कौशल एवं उद्यमिता समिति का गठन किया गया है, ताकि केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न कौशल विकास योजनाओं का समन्वित संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

उन्होंने कहा कि समिति का उद्देश्य मांग आधारित कौशल विकास को बढ़ावा देना, स्थानीय उद्योगों और बाजार की जरूरतों के अनुरूप रोजगार के अवसरों की पहचान करना तथा अधिक से अधिक युवाओं को कौशल प्रशिक्षण से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर और रोजगार के लिए तैयार करना है। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित रोजगारोन्मुखी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए आपसी समन्वय को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

इस अवसर पर जिला परिषद, लीड बैंक, उद्योग विभाग, शिक्षा विभाग, श्रम विभाग, नगर निगम, राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम (रीको) तथा रोजगार विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। वहीं, विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में परिवर्तन स्किल एकेडमी के प्रतीक सोढ़ाणी और वर्ल्ड ग्रोथ फोरम के संस्थापक अनाम कुमार भी उपस्थित रहे। बैठक में युवाओं को रोजगार से जोड़ने, कौशल प्रशिक्षण की गुणवत्ता बढ़ाने और विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए साझा रणनीति पर सहमति बनाई गई।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |