सरकार का मानना है कि इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच संपर्क बेहतर होगा, जिससे आवागमन तेज, सुरक्षित और सुगम बनेगा। लंबे समय से सड़क सुविधा से वंचित क्षेत्रों को मुख्य मार्गों से जोड़ने के साथ ही परिवहन व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विजन के अनुरूप राज्य सरकार प्रदेश के हर गांव, कस्बे और शहर को बेहतर सड़क नेटवर्क से जोड़ने के लक्ष्य पर तेजी से काम कर रही है। नॉन-पैचेबल और मिसिंग लिंक सड़कों के निर्माण से न केवल लोगों की आवाजाही आसान होगी, बल्कि कृषि, व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और औद्योगिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।
सरकार का कहना है कि यह परियोजना किसानों को अपनी उपज तेजी से मंडियों तक पहुंचाने, युवाओं को रोजगार और शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा उद्योग और पर्यटन को बढ़ावा देने में भी अहम भूमिका निभाएगी। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी और परिवहन लागत घटने से आमजन को भी सीधा लाभ मिलेगा।
राज्य सरकार के इस निर्णय को प्रदेश के आधारभूत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है, जो राजस्थान की आर्थिक और सामाजिक प्रगति को नई गति देने के साथ विकास के नए द्वार खोलेगा।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.