उदयपुर में ACB का बड़ा ट्रैप, 30 हजार की रिश्वत लेते कथित दलाल गिरफ्तार

उदयपुर। राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के तहत बांसवाड़ा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने उदयपुर में बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए एक कथित दलाल को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। ACB के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी अब्दुलकादिर कथित रूप से PCPNDT प्रकोष्ठ के प्रभारी ज्वॉइंट डायरेक्टर डॉ. रतन दिलवाल के लिए रिश्वत की राशि ले रहा था।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, एक डॉक्टर के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कराने के बदले कुल 1 लाख 30 हजार रुपये की कथित रिश्वत मांगी गई थी। शिकायत के सत्यापन के बाद ACB ने ट्रैप की योजना बनाई और पहली किस्त के रूप में 30 हजार रुपये लेते समय अब्दुलकादिर को दबोच लिया।

ACB का कहना है कि कार्रवाई की भनक लगते ही ज्वॉइंट डायरेक्टर डॉ. रतन दिलवाल मौके से फरार हो गए। उनकी तलाश जारी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह कार्रवाई DSP रतन सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में, DIG डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन तथा DG गोविंद गुप्ता और ADG स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में की गई।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |